श्री नित्येश्वर धाम में भवन निर्माण का शिलान्यास:सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत आश्रम में भवन निर्माण की रखी गई नींव

Oct 20, 2026 - 07:34
0
श्री नित्येश्वर धाम में भवन निर्माण का शिलान्यास:सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत आश्रम में भवन निर्माण की रखी गई नींव
कानपुर देहात में नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड, एनएलसी इंडिया लिमिटेड और राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम की सीएसआर योजना के तहत श्री नित्येश्वर धाम मंदिर उदासीन आश्रम में भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 19 अक्टूबर को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ ने पूज्य योगेंद्र मुनि महाराज की उपस्थिति में विधि-विधान से शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी निदेशक दुर्रई कुमार, राजेश सिंह चौहान, राकेश सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संयुक्त उपक्रम की सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत होने वाले इस निर्माण कार्य को आश्रम के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने निर्माण कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User