भटौली में भागवत कथा:श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन श्रद्धालुओं की आंखें हुईं नम
भटौली, औरैया। बिधूना क्षेत्र के भटौली गांव स्थित गमा देवी मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह के सातवें दिन सोमवार को राष्ट्रीय कथा व्यास सुनील शुक्ल महाराज ने सुदामा चरित्र और राजा परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान ब्लॉक प्रमुख आदर्श ठाकुर ने सुनील शुक्ल महाराज को प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा अत्यंत निर्धन होने के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण के परम मित्र थे। पत्नी के आग्रह पर वे अपने बालसखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा का आत्मीय स्वागत कर मित्रता की अनूठी मिसाल पेश की। इसके साथ ही उन्होंने राजा परीक्षित के मोक्ष का प्रसंग सुनाया और श्रीमद्भागवत कथा की महिमा बताई। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)