श्री सुमंगलम् प्रयाग की नई कार्यकारिणी घोषित, आशीष केसरवानी अध्यक्ष:अखिलेश यादव उपाध्यक्ष और सुरेश बहादुर सिंह सचिव बने
सामाजिक संस्था श्री सुमंगलम्-प्रयाग की कार्यकारिणी की बैठक सिविल लाइंस स्थित सृजन अस्पताल में हुई। इस बैठक में संस्था के आगामी सामाजिक कामों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही, संस्था के बेहतर संचालन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के संरक्षक डॉ. बीबी अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा की। पूर्व संस्था सचिव और अब उपाध्यक्ष बने इंजीनियर अखिलेश यादव ने सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। नई कार्यकारिणी में आशीष केसरवानी को अध्यक्ष और सुरेश बहादुर सिंह को सचिव चुना गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इंजीनियर अखिलेश यादव, विजय प्रताप सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, बृजेन्द्र वाजपेयी, कुलदीप त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा और डॉ. रंजन बाजपेयी को दी गई है। संगठन के अन्य पदों में रवि दादा सह-सचिव, चेतन कोषाध्यक्ष, नरेंद्र श्रीवास्तव आय-व्यय निरीक्षक और पवन श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। इनके अलावा दिव्यांशु मेहता, उकेश, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, उमाशंकर पाल, शिवशरण श्रीवास्तव, जयप्रकाश जायसवाल, लक्ष्मीकांत मिश्र, अतुल सिंह, पंकज सिंह, मनोज श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता और बीके राजपूत को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी ने संस्था के लक्ष्यों और सेवा-भावना को सबसे ऊपर रखते हुए काम करने का संकल्प लिया है। वे बेसहारा, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, भरण-पोषण और उनके बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)