मेरठ में जैन समाज ने अक्षय जैन अरिहंत के समर्थन:शास्त्रीनगर में हुई बैठक में आगामी चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा

Sep 24, 2026 - 18:14
0
मेरठ में जैन समाज ने अक्षय जैन अरिहंत के समर्थन:शास्त्रीनगर में हुई बैठक में आगामी चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा
मेरठ के शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन समाज की एक बैठक हुई। इसमें समाजवादी पार्टी के नेता अक्षय जैन अरिहंत अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वे 49, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। बैठक में अक्षय जैन अरिहंत ने जैन समाज के प्रतिनिधियों और लोगों से आगामी चुनाव पर लंबी चर्चा की। उन्होंने समाज से जुड़े कई विषयों पर अपने विचार भी रखे। अक्षय जैन अरिहंत ने कहा कि जैन समाज की आस्था, तीर्थों, जिनालयों, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मुद्दे बहुत अहम हैं। व्यापारिक हित भी संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि जैन समाज के तीर्थों, जिनालयों और व्यापार से जुड़े मामलों को लेकर जो चिंताएं हैं, उन्हें गंभीरता से उठाना जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि राजनीति में सिर्फ वादों से नहीं, बल्कि समाज के मुद्दों पर मजबूती से काम करने से भरोसा बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि जैन समाज हमेशा अहिंसा, सत्य, त्याग और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। वे समाज के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपनी बात मजबूती से रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाजवादी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष निपुन अग्रवाल ने कहा कि जैन समाज के साथ-साथ वैश्य समाज के व्यापारी भी अक्षय जैन अरिहंत का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाना जरूरी है। श्री दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के महामंत्री नवीन जैन ने बताया कि अक्षय जैन अरिहंत समाजवादी पार्टी से 49, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है, तो जैन समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। बैठक में मौजूद जैन समाज के लोगों ने एक साथ अक्षय जैन अरिहंत के समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज के हितों और सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। इस बैठक में अजेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, सुमन जैन, नवीन जैन, ऋषभ जैन, महक जैन और समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User