श्रीराम कथा में आदर्शों का संदेश:पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने सुने प्रभु श्रीराम के जीवन और मर्यादा से जुड़े प्रसंग

Oct 16, 2026 - 11:47
0
श्रीराम कथा में आदर्शों का संदेश:पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने सुने प्रभु श्रीराम के जीवन और मर्यादा से जुड़े प्रसंग
कुशीनगर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर लक्ष्मीपुर-लमकन स्थित बकरी फार्म चौराहे पर आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालु भक्ति में सराबोर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता एनपी कुशवाहा समेत गणमान्य लोगों ने कथा वाचिका देवी कृष्णमोहिनी पांडेय (वृंदावन धाम) और उनकी मंडली का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद आरती कर आशीर्वाद लिया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादित आचरण से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म, सत्य, त्याग और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त की। जय श्रीराम के जयकारों से कथा स्थल का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर अजय सिंह (सेमरा), बसपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव, तारकेश्वर गुप्ता, भाजपा नेता अंकित श्रीवास्तव (देवरिया), विनोद प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, शिवनारायण प्रसाद और हरेंद्र सिंह सहित संत-महात्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सहयोग देने वालों के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User