लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन:PCF बिल्डिंग घेरा , CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Oct 16, 2026 - 11:47
0
लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन:PCF बिल्डिंग घेरा , CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
लखनऊ में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। हुसैनगंज स्थित PFC बिल्डिंग पर ASP के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा । इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की नोक झोंक हुई। पुलिस के ऊपर प्रदर्शनकारियों ने अभद्रता का आरोप लगाया। 35 करोड़ वोट चोरी का आरोप प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक ने कहा किज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाएगा हम लोग रोड पर रहेंगे। 35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहाहै। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। ‘वोट चोरी से बनी सरकार ’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है, भाजपा का पिट्ठू बन चुका है लगातार बेमानी करवा रहा है। इन लोगों ने पहले बिहार और पश्चिम बंगाल लूटा अब उत्तर प्रदेश को लूटने की तैयारी कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को हटाए बिना यूपी में चुनाव नहीं होगा इन्होंने लोकतंत्र को बेहद कमजोर करने का काम किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User