श्रीराम-सीता मिलन की झांकी, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी:प्रतापगढ़ में धनुष यज्ञ व फुलवारी लीला में जगह-जगह पुष्पवर्षा
प्रतापगढ़ में श्रीरामलीला समिति ने बुधवार को धनुष यज्ञ और फुलवारी लीला की भव्य झांकी निकाली। आज बुधवार को शाम 5 बजे गोपाल मंदिर से निकली झांकी में पुष्प वाटिका में प्रभु श्रीराम और माता सीता के पहले मिलन का दृश्य दिखाया गया। इसे देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। फुलवारी लीला में श्रीराम और सीता के पुष्प वाटिका में प्रथम मिलन को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 'जय श्रीराम' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा गोपाल मंदिर से शुरू होकर भरत चौक, भगवा चुंगी, बलीपुर, राजपाल चौराहा होते हुए शाम 6:30 बजे वापस गोपाल मंदिर पहुंची। नगरवासियों ने रास्ते में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समिति कल गुरुवार को श्रीराम-सीता का भव्य विवाह आयोजित करेगी। इसमें शामिल होने की अपील की गई है। इस दौरान संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह ‘दिन्नू’, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, बंटी नेता, शिवम खंडेलवाल, राहुल सोनी, विष्णु सोनी और विवेक यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)