श्रमदान... साप्ताहिक बाजार में की सफाई, गंदगी नहीं करने समझाइश
भास्कर न्यूज| बलरामपुर गांधी जयंती की सुबह बलरामपुर का साप्ताहिक बाजार एक प्रेरक दृश्य का साक्षी बना। जिन चबूतरों पर हर सप्ताह सब्जी, अनाज और रोजमर्रा का सामान सजता है, वहां आज जिले के शीर्ष अधिकारी हाथों में झाड़ू और रंग के ब्रश लिए श्रमदान करते दिखे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर की। कलेक्टर त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के बल पर दुनिया को नई राह दिखाई। उनके लिए स्वच्छता केवल सफाई नहीं, बल्कि आत्मअनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक थी। उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जब हर नागरिक अपने आसपास को स्वच्छ रखने का दायित्व स्वयं उठाएगा, तभी बापू के सपनों का स्वच्छ और स्वस्थ भारत साकार होगा। कलेक्टर स्वयं झाड़ू लेकर सफाई में जुट गईं। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के साथ उन्होंने बाजार शेड के बैठक स्थलों पर ब्रश चलाकर पुताई की और बेरंग पड़ी दीवारों व संरचनाओं को नए रंगों से सजाया। अधिकारियों को आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पसीना बहाते देख स्वच्छता दीदियों, युवा स्वयंसेवकों और नागरिकों का उत्साह दोगुना हो गया। बाजार परिसर से कचरा हटाते हुए अधिकारी-कर्मचारी व अन्य।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)