सिद्धार्थनगर के पल्टा देवी मंदिर पहुंचे डीएम:श्रद्धालुओं को अपने हाथों से बांटा प्रसाद, पूरे नवरात्र अलर्ट रहने के निर्देश

Oct 12, 2026 - 14:44
0
सिद्धार्थनगर के पल्टा देवी मंदिर पहुंचे डीएम:श्रद्धालुओं को अपने हाथों से बांटा प्रसाद, पूरे नवरात्र अलर्ट रहने के निर्देश
सिद्धार्थनगर में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार दोपहर पल्टा देवी मंदिर में जिला प्रशासन ने भंडारे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद बांटा। मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आने-जाने को देखते हुए प्रशासन ने जरूरी इंतजाम किए हैं। बैठने, पार्किंग, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन चाहता है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर पल्टा देवी मंदिर में महंत की मौजूदगी में भंडारे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। यहां हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं। अगले नौ दिनों तक भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस व्यवस्था भी की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User