नैमिषारण्य से मथुरा रेलमार्ग जोड़ने की मांग:11,966 के बाद मेरठ के 500 नागरिकों ने भी उठाई रेल लाइन की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

Oct 12, 2026 - 14:44
0
नैमिषारण्य से मथुरा रेलमार्ग जोड़ने की मांग:11,966 के बाद मेरठ के 500 नागरिकों ने भी उठाई रेल लाइन की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
लखनऊ में नैमिषारण्य को मथुरा-वृंदावन से रेलमार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर मेरठ के 500 नागरिकों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजा है। इसमें नैमिषारण्य से हरदोई होकर फर्रुखाबाद तक 112 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाने की मांग की गई है। नैमिष-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति के महासचिव अजय पाल सिंह सोमवंशी ने बताया कि इस रेलमार्ग से प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थल आपस में जुड़ सकेंगे। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और रेलवे की आय बढ़ने की संभावना रहेगी। उन्होंने कहा कि नया रेल गलियारा विकसित होने से पूर्वोत्तर भारत को पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत से जोड़ने में भी मदद मिल सकती है। इससे यात्री परिवहन के साथ माल ढुलाई को भी लाभ होगा। सोमवंशी के अनुसार, इससे पहले विभिन्न जिलों के 11,966 नागरिक और श्रद्धालु भी इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को पत्र भेज चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User