सिद्धार्थनगर में 24 घंटे से रुक रुक बारिश:बानगंगा नदी खतरे के निशान से नीचे, तापमान 23-24 डिग्री तक गिरा

Sep 25, 2026 - 12:53
0
सिद्धार्थनगर में 24 घंटे से रुक रुक बारिश:बानगंगा नदी खतरे के निशान से नीचे, तापमान 23-24 डिग्री तक गिरा
सिद्धार्थनगर में बुधवार और गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार दोपहर तक जिले के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ हवा भी चली। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दो दिन पहले यह 30 डिग्री के आसपास था। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की 25 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, जिले की प्रमुख नदियों और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी। बानगंगा बैराज पर जलस्तर 93.30 मीटर दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान 92.42 मीटर से ऊपर था। हालांकि, इसके बाद बानगंगा नदी का जलस्तर फिर कम हुआ है। फिलहाल, बानगंगा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, जिससे नदी किनारे के इलाकों को राहत मिली है। राप्ती नदी 81.53 मीटर पर बह रही राप्ती नदी के बांसी पुल पर जलस्तर 81.53 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 83.90 मीटर से नीचे है। परसोहन घाट पर 90.43 मीटर, बूढ़ी राप्ती के मुंहचोरवा घाट पर 89.09 मीटर और ककरही पुल पर 84.68 मीटर जलस्तर दर्ज हुआ। आलमनगर में 84 मीटर, कूड़ा नदी के उस्का रेलवे पुल पर 79.75 मीटर, घोघी-लोटन के लोटन पुल पर 83.50 मीटर, तेलार नाला के सड्डा नाला पर 84.80 मीटर और जमुआर नाला के नौगढ़ पुल पर 81.25 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। अधिकांश जगहों पर नदियों का जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति देखी गई थी। विभिन्न गेज स्टेशनों पर भी बारिश दर्ज की गई। ककरही में 63.59 मिमी, मुंहचोरवा में 56.80 मिमी, बानगंगा बैराज में 50 मिमी, नौगढ़ में 45 मिमी, उस्का में 43.20 मिमी और परसोहन में 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User