सिद्धार्थनगर में धम्म दशमी 20 को:इटवा में निकालेंगे सम्राट अशोक की शोभायात्रा और विश्व शांति जुलूस
सिद्धार्थ नगर जिले के इटवा में प्रियदर्शी सम्राट अशोक विजय धम्म दशमी पर 20 अक्टूबर, मंगलवार को भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा एवं विश्व शांति जुलूस निकाला जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल होंगे। शोभायात्रा सुबह 9 बजे से जिले सहित इटवा के ग्राम पिपरा मुर्गिहवा में पंचशील ध्वज दिखाकर शुभारंभ होगी। इसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से अनुयायी इटवा नगर पंचायत के चारों मार्गों पर शांति जुलूस भ्रमण करेंगे। इसके बाद नगर में स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में बौद्ध धम्म दीक्षा एवं धम्म देशना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)