यमुना में डूबे किशोर का शव 40 घंटे बाद मिला:घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर बैरफ गांव के पास नदी किनारे मिला
बांदा के मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव में यमुना नदी में डूबे किशोर का शव करीब 40 घंटे बाद सोमवार सुबह 9 बजे मिला। किशोर का शव घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर बैरफ गांव के पास यमुना नदी किनारे पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिले के भरुआ थाना क्षेत्र निवासी छोटेलाल का 16 वर्षीय बेटा राहुल साहू शनिवार को दोस्तों के साथ मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव के पास यमुना नदी में नहाने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई थी। देर शाम तक तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद भी नदी में उसकी खोजबीन की जा रही थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बैरफ गांव के पास यमुना नदी किनारे ग्रामीणों ने किशोर का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किशोर का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)