सिद्धार्थनगर में एनएचएम कर्मियों का धरना:सीएमओ कार्यालय पर लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा
संयुक्त एनएचएम संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को एनएचएम कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। धरने में डीपीएम राजेश शर्मा, डीसीपीएम मन बहादुर सिंह, बीपीएम मनीष कुमार पांडेय, बीसीपीएम कृष्ण मोहन पांडेय, बीपीएम रमेश भास्कर, एमसीटीएस राजेश सिंह, एनएचएम इसरावती जायसवाल, डॉ के.पी. यादव, डॉ निकिता यादव, बीपीएम अमरनाथ गुप्ता, सरोज यादव और डॉ. प्रीति समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपील करते हुए कहा कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)