अम्बेडकरनगर में 154 किसानों को मिली आर्थिक सहायता:खेत-खलिहान दुर्घटना सहायता योजना में 7.33 लाख रुपये बांटे गए
अम्बेडकरनगर में खेत-खलिहान में होने वाली दुर्घटनाओं से फसल को नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए मंडी परिषद की मुख्यमंत्री खेत-खलिहान दुर्घटना सहायता योजना संचालित है। योजना के तहत जिले में अब तक 154 किसानों को लाभ दिया जा चुका है। इन किसानों को कुल 7 लाख 33 हजार 655 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। मंडी सचिव हीरालाल ने बताया कि खेत-खलिहान में दुर्घटना के कारण फसल को नुकसान होने की स्थिति में पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य आकस्मिक अथवा प्राकृतिक घटनाओं से प्रभावित किसानों को आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है, ताकि फसल क्षति के बाद उन्हें कुछ राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान को दुर्घटना की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से देनी होती है। इसके बाद मौके पर हुए नुकसान का सत्यापन और आवश्यक जांच कराई जाती है। जांच में पात्रता और नुकसान की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार सहायता राशि स्वीकृत की जाती है। आवेदन के साथ निर्धारित अभिलेख भी उपलब्ध कराना जरूरी होता है। मंडी सचिव ने बताया कि जनपद में योजना के तहत अब तक 154 किसानों के खातों में कुल 7,33,655 रुपये की सहायता राशि पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि खेत-खलिहान में दुर्घटना से फसल को नुकसान होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, जिससे समय से सत्यापन और सहायता की प्रक्रिया पूरी की जा सके। मंडी परिषद की इस योजना से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को आर्थिक राहत मिल रही है। खासकर आकस्मिक घटनाओं के बाद मिलने वाली सहायता किसानों के लिए तत्काल आर्थिक सहारा बन रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)