सिद्धार्थनगर में रुपए के लेनदेन पर मारपीट:4 लोग घायल, रोहित की शिकायत पर 3 पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप
सिद्धार्थनगर के पकड़ी चौराहे पर रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। इस घटना में रोहित समेत चार लोग घायल हो गए। रोहित की शिकायत पर महेश, अखिलेश और दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रोहित ने पुलिस को बताया कि गांव के महेश, अखिलेश और दीपक से उसका पुराना विवाद था। 15 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे बकाया रुपये के लेनदेन पर बहस बढ़ गई। आरोप है कि तीनों ने रोहित, उसकी पत्नी बसंती, बेटी कोमल, मां उर्मिला, भाई धर्मराज और देवरानी रेखा से गाली-गलौज की।
लाठी-डंडों और थप्पड़ों से हुई मारपीट में रोहित, उसकी मां उर्मिला, धर्मराज और रेखा घायल हो गए। गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रोहित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रोहित ने 16 अक्टूबर को उसका बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)