झांसी में चोरी करने वाले सगे भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक के पैर में गोली लगी, दिन में ऑटो चलाकर रैकी करते थे, रात में उड़ाते थे माल

Oct 17, 2026 - 10:59
0
झांसी में चोरी करने वाले सगे भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक के पैर में गोली लगी, दिन में ऑटो चलाकर रैकी करते थे, रात में उड़ाते थे माल
झांसी में पुलिस ने चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दोनों ने 20 दिन पहले चोरी की थी। तब से पुलिस दोनों को तलाश रही थी। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे लोकेशन मिलने पर उल्दन पुलिस और सर्विलांश टीम ने घेराबंदी की तो वे फायरिंग करने लगे। काउंटर अटैक में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उनसे तमंचा, कारतूस, बाइक और कैश बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि वे दिन में ऑटो चलाते थे और सुनसान एरिया को चिह्नित करते थे। फिर रात में आकर चोरी करते और ऑटो में माल भरकर ले जाते थे। दोनों बदमाशों पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का केस दर्ज किया गया है। अभी उनका एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोनों भाइयों पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। मुठभेड़ उल्दन थाना क्षेत्र में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User