सिद्धार्थनगर पंचायत भवन से इनवर्टर-बैटरी समेत कई सामान चोरी:चोर कंप्यूटर और CCTV का DVR भी ले गए

Oct 05, 2026 - 09:11
0
सिद्धार्थनगर पंचायत भवन से इनवर्टर-बैटरी समेत कई सामान चोरी:चोर कंप्यूटर और CCTV का DVR भी ले गए
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अगया ग्राम पंचायत भवन में रात के समय चोरी हो गई। चोर यहां से इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर और CCTV कैमरे का DVR समेत कई सामान ले गए। पंचायत सहायक प्रियंका शर्मा ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका शर्मा अगया ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर काम करती हैं। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर की रात से 4 अक्टूबर के बीच चोर पंचायत भवन में घुसे। सुबह जब चोरी का पता चला तो इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर और CCTV कैमरे का DVR गायब मिला। पंचायत सहायक ने 4 अक्टूबर को शोहरतगढ़ थाने में चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User