झांसी में पति-पत्नी गांजा तस्कर गिरफ्तार, साथी भी पकड़ी:36 लाख का गांजा लेकर ओडिशा से यात्रा कर झांसी पहुंचे थे
झांसी रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी करते हुए जीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग ने रविवार को पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 62.340 किलो गांजा और इसे बेचकर मिले 30 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। पकड़ा गया दंपती मध्य प्रदेश के दतिया का रहने वाला है। दतिया से साथ निकले थे, झांसी में पकड़े गए
पुलिस के अनुसार, रविवार 4 अक्टूबर को जीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग की टीम स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। प्लेटफार्म नंबर 1/7 से आगे दिल्ली इंड की ओर बने ई-कैबिन के पास तीन संदिग्ध नजर आए। टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों की पहचान यशवंत साहू उम्र 26 वर्ष, उसकी पत्नी सोनिया साहू उम्र 23 वर्ष और सोनम अहिरवार उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। यशवंत और सोनिया दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मामाजी का बाग, उन्नाव रोड के रहने वाले हैं। वहीं सोनम अहिरवार दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली है। 62 किलो गांजा और 30 हजार रुपए मिले
तलाशी के दौरान तीनों के पास से कुल 62.340 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजा बेचने से प्राप्त 30 हजार रुपए नकद भी मिले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जीआरपी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गांजे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)