सीएम से मिलने जा रहे संतों को पुलिस ने रोका:दो साधुओं की हत्या समेत अन्य मामलों पर 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला

Oct 12, 2026 - 07:35
0
सीएम से मिलने जा रहे संतों को पुलिस ने रोका:दो साधुओं की हत्या समेत अन्य मामलों पर 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला
शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सुथा गांव में दो साधुओं की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गोरखपुर जा रहे संत समाज के लोगों को रविवार शाम पुलिस ने रोक लिया। संत समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार, अधिकारियों से बातचीत के बाद सात दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिला। इसके बाद फिलहाल गोरखपुर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस घटनाक्रम से संबंधित वीडियो रविवार रात करीब दस बजे सामने आए। संत समाज के लोग भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों और सुथा गांव में दो साधुओं की हत्या के प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। संतों का आरोप है कि हत्या के मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कराने और उनके नाम मुकदमे में शामिल करने की मांग पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी संबंध में पांच अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया था। जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बताया कि संतों की कई समस्याएं थीं। इन्हीं समस्याओं को लेकर सभी साधु एकत्र होकर जा रहे थे। उनकी समस्याओं को सुना गया है और जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है। संत समाज के प्रतिनिधियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान हत्या के मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सात दिन का समय दिया गया है। संतों ने कहा कि यदि तय समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा गोरखपुर जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले से उन्हें अवगत कराएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User