इटावा में पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में नेचर वॉक:पॉलीटेक्निक परिसर में दिखें 30 प्रजातियों के पौधे और 15 तरह के पक्षी

Oct 12, 2026 - 07:35
0
इटावा में पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में नेचर वॉक:पॉलीटेक्निक परिसर में दिखें 30 प्रजातियों के पौधे और 15 तरह के पक्षी
इटावा में सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वावधान में 11 अक्टूबर को पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में नेचर वॉक का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरणविदों और विशेषज्ञों की टीम ने परिसर की जैव विविधता का अवलोकन किया। टीम में डॉ. बीएन सिंह, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, डॉ. डीके दुबे और डॉ. अत्री गुप्ता शामिल रहे। वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि नेचर वॉक के दौरान कई पेड़-पौधों की प्रजातियों के साथ पक्षियों की मौजूदगी भी दर्ज की गई। इनमें ग्रे हेरॉन और ब्लू टेल बी-ईटर प्रमुख रहे। परिसर में रंग-बिरंगे कीट-पतंगे और तितलियां भी देखने को मिलीं। डॉ. अत्री गुप्ता के अनुसार, भ्रमण के दौरान करीब 30 प्रजातियों के पेड़-पौधों और 15 प्रजातियों के पक्षियों को देखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश, अर्जुन और नागेंद्र का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User