सीएम-उनके पिता पर टिप्पणी करने वाले 3 लोगों पर FIR:हमीरपुर के मौदहा में हज कमेटी सदस्य की शिकायत पर केस दर्ज

Oct 19, 2026 - 12:35
0
सीएम-उनके पिता पर टिप्पणी करने वाले 3 लोगों पर FIR:हमीरपुर के मौदहा में हज कमेटी सदस्य की शिकायत पर केस दर्ज
हमीरपुर के मौदहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पिता पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य कमरुद्दीन उर्फ जुगनू की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने बबलू फरीद, न्यामत उल्ला और पप्पू को नामजद किया है। रविवार रात करीब 12 बजे मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 352 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी के मामले में भी हुआ था विवाद बबलू उर्फ मोहम्मद फरीद इससे पहले भी विवादों में रहा है। 15 अक्टूबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप के बाद उसे समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाया गया था। मोहम्मद फरीद से जुड़ा एक कथित विवादित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई दिए थे। मौजूदा मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User