मैनपुरी की रामलीला में फिल्मी गानों पर डांस, VIDEO:अंगद-रावण संवाद के बाद कार्यक्रम

Oct 19, 2026 - 12:35
0
मैनपुरी की रामलीला में फिल्मी गानों पर डांस, VIDEO:अंगद-रावण संवाद के बाद कार्यक्रम
मैनपुरी के कुरावली में रामलीला के धार्मिक मंच पर फिल्मी गानों पर बार बालाओं के डांस का मामला सामने आया है। रामायण के प्रसंगों के मंचन के बीच अश्लील डांस के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आयोजन की मर्यादा और रामलीला कमेटी की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 59 सेकंड और 25 सेकंड के इन वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है। वीडियो में कथित तौर पर फिल्मी गानों पर डांस होता दिखाई दे रहा है। यह वायरल वीडियो रविवार की रात चल रहे अंगद-रावण संवाद के बाद का है। कुरावली कस्बे में 18 दिवसीय रामलीला का आयोजन चल रहा है। 14 अक्टूबर को राम बारात निकलने के बाद से रामलीला के कार्यक्रम जीटी रोड किनारे स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले राम बारात से पूर्व के कार्यक्रम परंपरागत रूप से गल्ला मंडी में हुए थे। राम बारात के बाद से रावण दहन तक के कार्यक्रम रामलीला मैदान में ही आयोजित किए जाते हैं। इसी मैदान में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान का बताया जा रहा यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि भगवान श्रीराम की कथा और रामायण के आदर्शों पर आधारित आयोजन के मंच पर इस तरह के कार्यक्रम की जरूरत आखिर क्यों पड़ी रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, मर्यादा और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा आयोजन है। ऐसे में रामायण के प्रसंगों के बीच फिल्मी गानों पर इस तरह के डांस को शामिल किए जाने की चर्चा ने आयोजन की गरिमा को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय स्तर पर लोग इस तरह के कार्यक्रम पर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों में मनोरंजन के नाम पर मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि रामलीला मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ाने और मेले में भीड़ जुटाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम कराए जाते हैं, क्योंकि इसी मैदान में मेले का भी आयोजन होता है लेकिन मेले में भीड़ जुटाना के लिए इस तरीके के कार्यक्रम होते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User