सिगरा स्टेडियम में T20 नेशनल दिव्यांग-क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज:उद्घाटन मैच में यूपी ने बिहार को 10 रन से दी शिकस्त, ओमवीर बने मैन ऑफ द मैच
वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में शुक्रवार की शाम नेशनल दिव्यांग T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच खेला गया। जिसमें यूपी ने बिहार को अंतिम समय में 10 रनो से हरा दिया। एक समय में मुकाबला कांटे का चल रहा था पर अचानक गिरे विकेट ने यूपी को जीत का स्वाद चखा दिया। यूपी ने10 रन से जीता मैच सिगरा स्टेडियम में शुरू हुई इस प्रतियोगिता के पहले दिन टॉस जीतकर बिहार के कप्तान देव कुमार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन यूपी टीम ने सधी हुई शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवर में 120 रनों का टारगेट बिहार को दिया। जिसमें महताब ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। इसके बाद बिहार की टीम ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो एक समय लगा की बिहार आसानी से यह मैच जीत जाएगा पर 15वें ओवर में दो विकेट गिरने से बिहार का मनोबल टूट गया और आखरी ओवर में 15 रन के टारगेट में सिर्फ 5 रन ही बिहार बना पायी और यह मैच यूपी ने 10 रनों से जीत लिया। ओमवीर बने मैन ऑफ द मैच उत्तर प्रदेश की इस शानदार जीत में ऑलराउंडर ओमवीर सेनयू ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बल्लेबाजी में बहुमूल्य 22 रन जोड़ने के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी करते हुए बिहार के तीन महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। उनके इस बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) चुना गया।
देखें तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)