प्रयागराज में दिन में उमस-गर्मी, रात में बढ़ने लगी ठंड:रात में 3 से 4 डिग्री तक गिर रहा तापमान; ग्रामीण इलाकों में ओस और कोहरे का असर

Oct 10, 2026 - 09:23
0
प्रयागराज में दिन में उमस-गर्मी, रात में बढ़ने लगी ठंड:रात में 3 से 4 डिग्री तक गिर रहा तापमान; ग्रामीण इलाकों में ओस और कोहरे का असर
प्रयागराज में दिन और रात के मौसम में अंतर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है, जबकि रात होते ही मौसम ठंडा हो जा रहा है। पिछले दो दिनों से रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में रात के समय ओस पड़ने के साथ कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप, रात में ठंडक शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सुबह से शाम तक धूप रहने के कारण दिन में गर्मी और उमस महसूस हो रही है। वहीं, देर शाम के बाद तापमान गिरने लगता है और रात में ठंडक बढ़ जाती है। मौसम के इस बदलाव का असर शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। 15 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर के बाद ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। फिलहाल अगले दो दिनों के दौरान बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इससे तापमान में बदलाव आने की संभावना है। आज 32 डिग्री तक रहेगा अधिकतम तापमान शनिवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में धूप और उमस बनी रह सकती है, जबकि रात में तापमान गिरने से मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User