सिगरेट विवाद के बाद महिला को कार से कुचलकर मारा:बदायूं में बेटे को बचाने पहुंची थी मां, मारपीट का वीडियो आया सामने

Oct 05, 2026 - 15:48
0
सिगरेट विवाद के बाद महिला को कार से कुचलकर मारा:बदायूं में बेटे को बचाने पहुंची थी मां, मारपीट का वीडियो आया सामने
बदायूं के मुजरिया में दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे लोगों से विवाद के बाद मारपीट में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि वह अपने बेटे को बचाने पहुंची थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और वाहन से कुचल दिया। घटना में महिला का बेटा भी घायल हुआ है। मारपीट का वीडियो सामने आया है, लेकिन महिला को वाहन से कुचलने का कोई वीडियो नहीं है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौलिहाई का है। गांव निवासी लज्जावती (42) पत्नी गोविंद सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान पर थीं। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान पांच चार पहिया वाहनों से कुछ लोग दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे। आरोप है कि उनमें से दो-तीन लोगों ने दुकान में रखी गुल्लक में हाथ डालकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। लज्जावती के बेटे राजेंद्र (22) ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोपियों ने मारपीट भी की शोर सुनकर लज्जावती बेटे को बचाने पहुंचीं। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और इसके बाद वाहन से कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। मारपीट में राजेंद्र भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अनोज पुत्र रामपाल, दन्ना रामपाल और उनके साथ आए तीन अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को घटना का मारपीट वाला वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User