बांदा में 12 साल से राशन कार्ड का इंतजार:दफ्तरों के चक्कर काट रहा दिव्यांग; बोला- कार्ड मिल जाएगा तो पेट की आग से कुछ बच जाऊंगा

Oct 05, 2026 - 15:48
0
बांदा में 12 साल से राशन कार्ड का इंतजार:दफ्तरों के चक्कर काट रहा दिव्यांग; बोला- कार्ड मिल जाएगा तो पेट की आग से कुछ बच जाऊंगा
बांदा में सरकारी राशन का लाभ पाने के लिए नरैनी तहसील के स्योढ़ा गांव निवासी दिव्यांग बृजभूषण पिछले करीब 12 साल से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। वर्ष 2014 से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन और कागजात देने के बावजूद अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बन सका। सोमवार को वह एक बार फिर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या बताई। बृजभूषण ने बताया कि वह पिछले 14-15 साल से राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। नरैनी तहसील तक कागजात भेज चुके हैं। जिलाधिकारी कार्यालय के भी तीन-चार चक्कर लगा चुके हैं। हर बार अधिकारियों की ओर से राशन कार्ड बन जाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से वह दिव्यांग हैं। नियमित आय का कोई साधन नहीं है। कुछ लोग मदद कर देते हैं, जिससे आटा-पानी का इंतजाम हो जाता है। सरकार से मिलने वाली एक हजार रुपए की पेंशन से भी किसी तरह गुजारा चलता है। 8-9 महीने से पेंशन भी नहीं मिली बृजभूषण के मुताबिक, पिछले आठ-नौ महीने से उन्हें पेंशन भी नहीं मिली है। ऐसे में परिवार का खर्च चलाना और मुश्किल हो गया है। दिव्यांग होने के बावजूद वह सरकारी दफ्तरों तक पहुंचकर अधिकारियों से अपनी समस्या बताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जब पेट भरने की चिंता हो तो मजबूरी में बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बोले- राशन कार्ड बन जाए तो दो वक्त की चिंता कम होगी बृजभूषण ने कहा, “राशन कार्ड मिल जाएगा तो पेट की आग से मैं कुछ बच जाऊंगा। नहीं तो भूख की आग में तड़प रहा हूं।” उन्होंने जल्द राशन कार्ड बनवाने की मांग की है, ताकि उन्हें सरकारी राशन का लाभ मिल सके और दो वक्त के भोजन की चिंता कुछ कम हो। सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र ने बताया कि दिव्यांग का प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही राशन कार्ड बन जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User