सीजेआई के बयान को सपा विधायक ने बताया बचकाना:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदलने की मांग की

Oct 13, 2026 - 18:46
0
सीजेआई के बयान को सपा विधायक ने बताया बचकाना:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदलने की मांग की
सम्भल के असमोली से सपा विधायक पिंकी सिंह यादव ने मंगलवार शाम 5 बजे चन्दौसी चौराहा स्थित सपा जिला कार्यालय पर सीजेआई सूर्यकांत के बयान को बचकाना बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में चल रहे प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग पर भी सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि युवाओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जब युवा देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, तो सरकार उनसे इतनी भयभीत क्यों है? उन्होंने कहा कि लोग संविधान से मिले मताधिकार के लिए आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती और रास्तों में अवरोध लगाने पर भी सवाल उठाए। 14 गांवों की आबादी बचाने की मांग पिंकी सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस दौरान असमोली विधानसभा क्षेत्र में लखनपुर से बेनीपुर चक तक करीब 14 गांवों की समस्या उठाई गई। विधायक के मुताबिक, प्रस्तावित अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट से घनी आबादी, मकान, दुकानें, स्कूल, बैंक और किसानों की सिंचित कृषि भूमि प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मंत्री से वैकल्पिक एलाइनमेंट तैयार कराने की मांग की, ताकि गांवों की आबादी और कृषि भूमि को कम से कम नुकसान हो। उन्होंने कहा कि इन गांवों में कई परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। एक्सप्रेसवे के निर्माण से उनके घरों और आजीविका पर भी असर पड़ सकता है। सर्किल रेट बढ़ाने की भी मांग विधायक ने कहा कि सम्भल जिले में वर्ष 2016 से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार सर्किल रेट तय किए जाएं, ताकि जमीन अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। खासकर छोटी जोत वाले किसानों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User