सर्वोदय विद्यालयों के स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग का मौका:NEET-JEE की तैयारी के लिए पुणे कैंपस में मिलेगी सुविधा, ऑनलाइन करना होगा अप्लाई
इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में 12वीं के साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को JEE और NEET की फ्री कोचिंग का मौका मिलेगा। दक्षणा फाउंडेशन इसके लिए JDST-2027 परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स का चयन करेगा। चुने गए स्टूडेंट्स को एक साल तक कोचिंग दी जाएगी। इस दौरान रहने और खाने का खर्च भी नहीं देना होगा। यह सुविधा पुणे के पास स्थित दक्षणा वैली कैंपस में मिलेगी। यहां स्टूडेंट्स को JEE या NEET की तैयारी कराई जाएगी। इसका फायदा उन स्टूडेंट्स को मिल सकता है, जो अच्छे नंबर लाने के बावजूद महंगी कोचिंग नहीं कर पाते हैं। हाई स्कूल के नंबर से तय होगी पात्रता इस प्रोग्राम के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 में 12वीं के साइंस स्ट्रीम में पढ़ रहे स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 10वीं में मैथ्स और साइंस के नंबर के आधार पर पात्रता तय होगी। अलग-अलग कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए अंकों की सीमा तय की गई है। JEE की तैयारी के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 85% और छात्राओं को 80% अंक चाहिए। EWS और OBC वर्ग के छात्रों के लिए 80% और छात्राओं के लिए 75% अंक जरूरी हैं। SC वर्ग के छात्रों के लिए 70% और छात्राओं के लिए 65% अंक तय हैं। ST वर्ग के छात्रों के लिए 65% और छात्राओं के लिए 60% अंक जरूरी हैं। NEET की तैयारी के लिए सामान्य वर्ग में 80%, EWS और OBC में 75% और SC-ST वर्ग में 65% अंक जरूरी हैं। परिवार की आय भी जरूरी योजना के लिए परिवार की सालाना आय की सीमा भी तय की गई है। छात्रों के परिवार की आय 3 लाख रुपये और छात्राओं के परिवार की आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले स्टूडेंट्स को अपनी पात्रता जांचनी होगी। वेबसाइट से कर सकेंगे आवेदन स्टूडेंट्स दक्षणा फाउंडेशन की वेबसाइट https://apply.scholarship.dakshana.org पर आवेदन और चयन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं। चयन परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)