सिकंदरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक:दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण कराने को लेकर प्रशासन ने दिए निर्देश

Oct 03, 2026 - 09:22
0
सिकंदरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक:दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण कराने को लेकर प्रशासन ने दिए निर्देश
बलिया के सिकंदरपुर में आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को सिकंदरपुर थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडाल व रामलीला समितियों के पदाधिकारियों, डीजे संचालकों और संभ्रांत नागरिकों के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने आयोजन समितियों को पर्व के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान सभी की जिम्मेदारी है कि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। बैठक में मौजूद समिति पदाधिकारियों और डीजे संचालकों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया। उन्होंने पर्व के दौरान पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने की बात कही। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User