सिकंदरपुर में मिशन शक्ति पर बैठक:क्षेत्राधिकारी ने दिए महिला बीट पुलिस को निर्देश, त्वरित कार्रवाई और संवाद पर जोर
बलिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सिकंदरपुर थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह और खेजुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे सहित महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनने, छेड़खानी और उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने महिला बीट पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने और महिलाओं से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी बनाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)