अमरोहा में संभल के 23 गांव जोड़ने की मांग:ग्रामीणों ने प्रशासनिक दूरी, आवागमन में होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया

Oct 11, 2026 - 20:06
0
अमरोहा में संभल के 23 गांव जोड़ने की मांग:ग्रामीणों ने प्रशासनिक दूरी, आवागमन में होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया
अमरोहा की सीमा से सटे संभल जनपद के 23 गांवों को अमरोहा में शामिल कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। करीब 20 वर्षों से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासनिक दूरी और आवागमन में होने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया है। नेकपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इन 23 गांवों के ग्रामीणों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अमरोहा के भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर भी पहुंचे। सांसद ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए गांवों को संभल से हटाकर अमरोहा जिले में शामिल कराने के लिए पैरवी करने का भरोसा दिया। वर्तमान में ये गांव संभल जिले के अंतर्गत आते हैं। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय बहजोई पहुंचने के लिए करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे सरकारी कामकाज, प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों को अमरोहा जिले में शामिल किए जाने से प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में लगने वाला समय व दूरी कम हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User