सीमेंट लदे ट्राले से टकराई बस, 2 श्रमिकों की मौत:अमरोहा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, लद्दाख से लौट रहे 20 श्रमिक घायल

Oct 05, 2026 - 10:50
0
सीमेंट लदे ट्राले से टकराई बस, 2 श्रमिकों की मौत:अमरोहा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, लद्दाख से लौट रहे 20 श्रमिक घायल
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर सोमवार सुबह श्रमिकों से भरी निजी बस सीमेंट से लदे ट्राले से टकरा गई। हादसा शाहबाजपुर डोर और मोहम्मदाबाद गांव के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। दुर्घटना में नेपाल के रहने वाले दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों शवों को मोर्चरी भेजकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, नेपाल के बड़कुली गांव के करीब 50 श्रमिक मई में मजदूरी करने लेह-लद्दाख गए थे। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सभी श्रमिकों की घर वापसी के लिए निजी बस की व्यवस्था की थी। बस रविवार दोपहर करीब 1 बजे मनाली से श्रमिकों को लेकर नेपाल के लिए रवाना हुई थी। सोमवार सुबह बस गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर शाहबाजपुर डोर और मोहम्मदाबाद गांव के पास पहुंची। इसी दौरान बस सीमेंट से लदे ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई श्रमिक घायल हो गए। हादसे में भगीराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शूर विष्ट पुत्र लाल सिंह विष्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतक नेपाल के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User