सिंभावली में ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी:5 की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर, पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट जा रहे हापुड़ के एक परिवार के ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़िए पूरा मामला पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 12:01 बजे पीआरवी के माध्यम से सड़क हादसे की सूचना मिली। की एक ई रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया गया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर के फाटक से गढ़मुक्तेश्वर की ओर पुराने हाईवे पर करीब 200 मीटर आगे हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि हापुड़ नगर थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी संदीप, उनकी पत्नी पिंकी, संदीप के भाई अमित, अमित की पत्नी निशा, आदेश और सावित्री ई-रिक्शा से ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर लगने पर वह सड़क पर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)