सीनियर पुरुष वॉलीबॉल का मंडलीय ट्रायल स्थगित:अब अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 अक्टूबर को
प्रयागराज में मंडल स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल चयन/ट्रायल की तिथि में बदलाव किया गया है। 18 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे प्रस्तावित ट्रायल अब 21 अक्टूबर को शाम चार बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। अपरिहार्य कारणों से ट्रायल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने इस संबंध में संशोधित सूचना जारी कर संबंधित खेल अधिकारियों और खिलाड़ियों को नई तिथि की जानकारी दी है। मंडलीय चयन/ट्रायल में प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के सीनियर पुरुष वॉलीबॉल खिलाड़ियों को अपनी-अपनी जनपदीय टीम के साथ प्रतिभाग करना है। चारों जिलों के संबंधित खेल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे चयन प्रक्रिया के लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों की निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार खिलाड़ियों को 18 अक्टूबर को ट्रायल में शामिल होना था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब उन्हें 21 अक्टूबर को शाम चार बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने संबंधित जिलों के खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने की अपील की है, ताकि मंडलीय चयन प्रक्रिया निर्धारित समय पर संपन्न कराई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)