चीनी के फुटकर दाम कंट्रोल करने के लिए बैठक:मेरठ में डीएम सख्त, मिलों को सीधे थोक व्यापारियों को सप्लाई के निर्देश

Oct 17, 2026 - 20:28
0
चीनी के फुटकर दाम कंट्रोल करने के लिए बैठक:मेरठ में डीएम सख्त, मिलों को सीधे थोक व्यापारियों को सप्लाई के निर्देश
मेरठ में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में चीनी के फुटकर दामों पर नियंत्रण के लिए चीनी मिलों के अध्यासी और यूनिट हेड के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आदेश नहीं माने गए तो कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने मिलों को सीधे हॉलसेलर को चीनी उपलब्ध कराने और मेरठ व अन्य जिलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। डीएम ने मिलों की मनमानी या बाजार में जानबूझकर कमी पैदा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस बीच किसी भी तरह की रुकावट आती है तो इसकी जिम्मेदारी तय होगी। एजेंट और ब्रोकर प्रथा खत्म कर पोर्टल पर रजिस्टर्ड हॉलसेलर को सीधे चीनी दी जाए। सुधार न होने पर संबंधित मिल अधिकारियों के खिलाफ मिलीभगत पर कड़ी कार्रवाई होगी। गन्ना विभाग को भी निर्देश मिले। इसके लिए उन्होंने एक टीम का गठन भी किया है। जो सीधे व्यापारी और मिलों के संपर्क में रहेगी। यदि किसी भी तरह की लापरवाही उजागर होती तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। चीनी डीलरों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सीधे मिल से चीनी खरीदने को कहा गया। स्टॉक होने पर भी चीनी न देने वाली मिलों की सूचना विभाग को दें। मिलों को कोल्हू को चीनी न बेचने और दाम घटाने के लिए कहा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User