SIR मुद्दे पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन:लखनऊ में वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय तक निकाला जाएगा प्रदर्शन, महिला पार्षदों और कार्यकर्ता होंगी शामिल
पएसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर एसआईआर के खिलाफ गलत दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा शनिवार को लखनऊ में प्रदर्शन करेगी। इसमें महिला पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की गई है। वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय तक प्रदर्शन भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन की शुरुआत हजरतगंज स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस से होगी। यहां से महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचेंगी। पार्टी की ओर से महिला पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा गया है। SIR को लेकर कांग्रेस पर लगाए आरोप भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एसआईआर के मुद्दे पर पूरे देश में गलत दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसी के विरोध में पार्टी ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। लखनऊ में होने वाले इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)