सिद्धार्थनगर में युवक से मारपीट:पीड़िता ने जान से मारने की धमकी दी, चार पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के बांसी में एक युवक से रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुराग श्रीवास्तव की शिकायत पर बांसी थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। घटना 8 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बांसी के अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आनंद मणि त्रिपाठी से उधार पैसे मांगने पर विवाद हुआ। आरोप है कि आनंद मणि त्रिपाठी के भाई अच्युत मणि त्रिपाठी और उनके साथी अजय शुक्ला, साहिल श्रीवास्तव व प्रखर श्रीवास्तव ने पंचशिखा मंदिर के पास उनका रास्ता रोका। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने अनुराग श्रीवास्तव के साथ लाठी-डंडों और मुक्कों से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। अनुराग श्रीवास्तव की शिकायत पर 9 अक्टूबर को बांसी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। अच्युत मणि त्रिपाठी, अजय शुक्ला, साहिल श्रीवास्तव और प्रखर श्रीवास्तव को नामजद किया गया है। उपनिरीक्षक स्वामीनाथ भास्कर मामले की जांच कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)