सिसवा बाजार में फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित:बच्चों को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित देखभाल और व्यायाम की सलाह

Oct 07, 2026 - 12:23
0
सिसवा बाजार में फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित:बच्चों को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित देखभाल और व्यायाम की सलाह
महराजगंज के सिसवा बाजार में विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर अंचला फिजियोथेरपी क्लीनिक, सिसवा बाजार में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरपी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 25 दिव्यांग बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं फिजियोथेरपी मूल्यांकन किया गया। आवश्यकता के अनुसार बच्चों को विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज और फिजियोथेरपी कराई गई। अभिभावकों को बच्चों की नियमित देखभाल, व्यायाम एवं पुनर्वास से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। क्लीनिक की चीफ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा मोदनवाल ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए नियमित फिजियोथेरपी, उचित व्यायाम और निरंतर देखभाल बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें खिलौने एवं उपहार भी वितरित किए गए। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. राहुल एवं मिस अंजुम का विशेष सहयोग रहा। डॉ. नेहा मोदनवाल ने बताया कि अंचला फिजियोथेरपी क्लीनिक, अंचला हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है। क्लीनिक में न्यूरो रिहैब यूनिट के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों को फिजियोथेरपी एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User