सिसवा बाजार सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर और आवास की मांग:मरीजों को बेहतर इलाज और इमरजेंसी भर्ती की सुविधा देने की अपील

Oct 14, 2026 - 15:24
0
सिसवा बाजार सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर और आवास की मांग:मरीजों को बेहतर इलाज और इमरजेंसी भर्ती की सुविधा देने की अपील
महराजगंज के सिसवा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग उठी है। प्रदीप दीपक, आर्यन अमन, अभिषेक, सूरज, अतुल और अभिनव समेत कई लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को आवेदन दिया है। आवेदन में ऑपरेशन थिएटर, डॉक्टरों के आवास, अनुभवी कंपाउंडर की नियुक्ति और इमरजेंसी मरीजों को भर्ती करने की सुविधा देने की अपील की गई है। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। अभी नियुक्त हुए डॉक्टरों को अस्पताल परिसर या उसके पास आवास दिया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे समय पर मरीजों का इलाज कर सकें। अनुभवी कंपाउंडर प्राथमिक इलाज, मरहम-पट्टी और टांके लगाने जैसे कामों में मदद कर सके। लोगों ने बताया कि इमरजेंसी मरीजों को भर्ती करने की ठीक सुविधा न होने से उन्हें जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। इससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलने में दिक्कत होती है। सीएमओ से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User