मिशन शक्ति का 6 वां फेस:मथुरा पुलिस कर रही नवरात्र में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक, 1 दिन में 4 जोड़ों का कराया सुलहनामा

Oct 14, 2026 - 15:24
0
मिशन शक्ति का 6 वां फेस:मथुरा पुलिस कर रही नवरात्र में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक, 1 दिन में 4 जोड़ों का कराया सुलहनामा
महिलाओं की सुरक्षा और उनको जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नवरात्र में मिशन शक्ति अभियान चला रही है। मिशन शक्ति फेज 6 के दूसरे चरण में मथुरा पुलिस जगह जगह जाकर जहां महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर रही है वहीं दूसरी तरफ मामूली बातों को लेकर एक दूसरे से अलग रहने पर अड़े पति पत्नी का भी सुलहनामा करा रही है। मथुरा पुलिस की इस पहल का असर यह है कि अभी तक 4 दिन में 4 जोड़ों को एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजीखुशी से तैयार हैं। महिला शसक्तीकरण और जागरूकता अभियान मिशन शक्ति के फेज 6 के दूसरे चरण के तहत महिला शसक्तीकरण और जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मी महिलाओं को आत्मरक्षा,गुड टच,बैड टच के अलावा उनके अधिकारों व महिला संबंधी होने वाले अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। पुलिस कर्मी महिलाओं को बता रहे हैं कि रास्तों में,सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों या शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने की बजाय तत्काल हेल्प लाइन नंबर 1090 या थाना जाकर FIR कराएं। सोशल मीडिया का करें सावधानी से प्रयोग मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में महिला पुलिस कर्मी महिलाओं और बालिकाओं को समझा रहे हैं कि सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करें। किसी भी अपरिचित की पोस्ट पर न जाएं और किसी के द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट की तत्काल जानकारी पुलिस से साझा की जाए। सोशल मीडिया के जरिए अगर कोई बार बार परेशान कर रहा है तो उसकी शिकायत करें। वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। अभियान ने बचाया बिखरा घर अभियान के तहत थाना गोविंद नगर की मिशन शक्ति टीम ने एक बिखरते परिवार को टूटने से बचा लिया। थाना गोविंद नगर पर मंगलवार को एक महिला ने शिकायत की कि उसका पति मारता है वह साथ रहने को तैयार नहीं है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर तत्काल पति को थाना बुलवाया। जिसके बाद पति पत्नी को थाना स्तर पर गठित मिशन शक्ति टीम के पास भेज दिया। जहां पता चला कि मामूली घरेलू बातों को लेकर पति पत्नी में तकरार होती थी जो अब अलग होने तक पहुंच गई। इसके बाद टीम ने दोनों को समझाया और गले शिकवे दूर कराए। जिसका नतीजा यह रहा कि पति पत्नी एक दूसरे की गलती मानते हुए साथ रहने को तैयार हो गए और खुशी खुशी अपने घर को चले गए। मिशन शक्ति अभियान से फिर बसा एक घर मंगलवार को ही थाना छाता में पति पत्नी के विवाद का मामला पहुंचा। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की रहने वाली एक महिला थाना पहुंची और पति पर गाली गलौज,मानसिक और शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की। जिस पर पता चला कि मामला पारिवारिक बात को लेकर उत्पन्न हुई गलत फहमी का है,जिसने बड़ा रूप के लिया। इसके बाद थाना की मिशन शक्ति टीम ने दोनों को बिठाया और दो घंटे तक काउंसलिंग की। वैवाहिक जीवन के महत्व की जानकारी दी। इस सकारात्मक पहल का नतीजा यह रहा कि पत्नी बिना किसी कानूनी कार्यवाही के सहमति से पति के साथ जाने को तैयार हो गई। गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए पति पत्नी नवरात्र के दौरान शहर कोतवाली में भी पति पत्नी के विवाद का मामला पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र के बलदेव पूरी इलाके की महिला ने ससुराल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामला देख मिशन शक्ति की टीम ने दोनों पक्षों के मध्य विवाद सुलझाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की इस पहल का असर यह हुआ कि पति पत्नी के बीच बनी कड़वाहट खत्म हो गई और हंसते हुए दोनों साथ रहने के लिए चले गए। शहर कोतवाली में ही इसी तरह का दूसरा मामला सामने आया कानूनी कार्यवाही पर अड़ी महिला को समझाने पर वह ससुराल जाने को तैयार हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User