सीतापुर में भीम आर्मी की चौपाल बैठक:बहुजन समाज के अधिकारों पर चर्चा, कई लोगों ने ली संगठन सदस्यता
सीतापुर में लहरपुर तहसील के ग्राम सदुलापुर, पोस्ट मकनपुर में सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की चौपाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की विचारधारा और बहुजन समाज के हक, अधिकार एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में तहसील संयोजक अश्वनी शर्मा, ब्लॉक संयोजक शिवपाल सिंह बौद्ध, राहुल राना, विनीत जाटव, बाल गोविंद और विजय राजवंशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)