सीतापुर में बल्ली गाड़ने पर विवाद,महिला सहित 3 को पीटा:पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से किया हमला, तीनों जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार देर शाम घर के बगल में बल्ली गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला और उसकी दो बेटियों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पुरैना गांव निवासी रामनरेश के घर के बगल में पड़ोसी अरुण द्वारा द्वारा बल्ली गाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने रामनरेश की पत्नी विनीता और उनकी दो बेटियों सुनीता व साजन के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तीनों को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घायल महिला और उसकी दोनों बेटियों को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों का उपचार शुरू किया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर रामकोट पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों और उनके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)