यूट्यूबर काजल राजपूत और 3 अन्य पर मारपीट का आरोप:एटा में छोटा ऊदल ने कराई FIR, सैंडल लात-घूसों से पीटा; जान से मारने की धमकी
एटा में यूट्यूबर काजल राजपूत और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मलावन कोतवाली में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज हुई है। भीष्म पाल उर्फ छोटा ऊदल ने चारों पर गाड़ी रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छोटा ऊदल के मुताबिक 30 सितंबर को वह अपने दोस्त मोनू शर्मा के साथ मैनपुरी जा रहे थे। मलावन इलाके में उनकी गाड़ी रोक ली गई। आरोप है कि काजल राजपूत, राजेश, कन्हई राजपूत और सरोज ने उनके साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों व सैंडिल से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दुश्मनी रखने का लगाया आरोप छोटा ऊदल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि काजल राजपूत उनसे दुश्मनी रखती हैं। इसी विवाद के चलते उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। शिकायत के अनुसार छोटा ऊदल अपने दोस्त के साथ कार से मैनपुरी जा रहे थे। मलावन क्षेत्र में चार लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। शिकायतकर्ता ने इसी घटना को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मलावन थाना प्रभारी क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)