सीतापुर में घर में घुसकर परिवार पर हमला:महिला समेत 3 घायल, दो को जिला अस्पताल रेफर; आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मिश्रिख से जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया है। पीड़ित रामसागर का आरोप है कि विपक्षी मनीशंकर उर्फ मोनू त्रिवेदी पुत्र भोला त्रिवेदी, उनकी पत्नी शोभनम और अजय शुक्ला पुत्र शिवशंकर शुक्ला घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोट, बेहोश होकर गिरी मारपीट में नीलम के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर गईं। रामसागर और शशिकांत को भी पीटकर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। 112 पर दी सूचना, दो जिला अस्पताल रेफर घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया। यहां से नीलम और रामसागर की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)