सीतापुर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव:परिजनों ने ड्रोन से तलाश की, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है
सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां गन्ने के खेत में एक पेड़ से 19 साल के मोहित (पुत्र प्रदीप) का शव लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मोहित शनिवार शाम गाय चराने घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की, पर सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह परिजनों ने ड्रोन कैमरे से मोहित को खोजना शुरू किया। इसी दौरान गांव के पूरब गन्ने के खेत में एक पेड़ से शव लटका दिखाई दिया। मछरेहटा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबूत जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)