सीतापुर में हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, चालक झुलसा:मिट्टी उतारते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती कराया

Oct 19, 2026 - 16:41
0
सीतापुर में हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, चालक झुलसा:मिट्टी उतारते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती कराया
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के ऊंचा खेड़ा कला गांव में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे मिट्टी उतारते समय एक डंपर हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे के बाद डंपर में आग लग गई। इस दौरान डंपर से कूदने के प्रयास में चालक झुलस गया। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कसमंडा में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक करीब 50 फीसदी तक झुलस गया है। जानकारी के अनुसार, डंपर संख्या UP DT 7606 से ऊंचा खेड़ा कला गांव में मिट्टी उतारी जा रही थी। इसके लिए डंपर का पिछला हिस्सा ऊपर उठाया गया था। इसी दौरान डंपर ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही हादसा हो गया और डंपर में आग लग गई। अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान चालक ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी कसमंडा पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को भी दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक, डंपर में आग लगने के बाद बिजली सप्लाई बंद होने का इंतजार किया गया। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद ग्रामीणों ने पानी और पंपिंग सेट की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में डंपर आने की घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User