लखनऊ में बॉन्डेड डॉक्टरों की भूख-हड़ताल:वेतन विसंगति पर भूख हड़ताल जारी, पुलिसिया कार्रवाई से चिकित्सकों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश में बॉन्डेड डॉक्टर 2 सितंबर से ‘वन बॉन्ड, वन सैलरी’ की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आरोप है कि उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान निकालने के बजाय उन्हें विरोध स्थल से हटाया जा रहा है। इससे कुछ डॉक्टरों को रात में फुटपाथ पर रहने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। डॉक्टरों की मांग है कि सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करे और उचित निर्णय ले। डॉक्टरों का कहना है कि फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किए जाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और न्याय मांगने का अधिकार मिलना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)