सीतापुर में कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल:एक बकरा और बछड़े की मौत, लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया

Oct 12, 2026 - 13:55
0
सीतापुर में कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवक घायल:एक बकरा और बछड़े की मौत, लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे कच्ची दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम पंचायत धरमपुर के उमरापुर गांव में हुए इस हादसे में भोला (40) पुत्र रामचेले गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मलबे में दबकर एक बकरे और गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल भोला को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, उमरापुर गांव में अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने के दौरान भोला उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पास में मौजूद एक बकरा और गाय का बछड़ा भी मलबे में दब गए। हादसे में दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे घायल भोला को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई। हादसे में घायल व्यक्ति के उपचार के साथ ही पशुओं की मौत से परिवार को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, कच्ची दीवार गिरने के वजह जर्जर होना बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User