सीतापुर में महिला समाधान दिवस:मिशन शक्ति टीम पहुंची तहसील, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर जोर

Oct 17, 2026 - 18:17
0
सीतापुर में महिला समाधान दिवस:मिशन शक्ति टीम पहुंची तहसील, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर जोर
सीतापुर के महमूदाबाद तहसील में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत तहसील दिवस समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण को प्राथमिकता दी गई। तहसील परिसर में मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से पहले दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई के संबंध में फीडबैक लिया गया। उनकी कुशलक्षेम पूछी गई और भविष्य में किसी भी समस्या पर सहायता का आश्वासन दिया गया। महिलाओं को संबंधित कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष त्रिपाठी और महिला आरक्षी प्रियंका कुरील, अंजली यादव, लक्ष्मी जैसवार व पूजन यादव शामिल रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User